
IBEX NEWS,शिमला ।
किन्नौर ज़िला के यूला कंडा मार्ग पर अचानक रास्ता अवरुद्ध होने से कई पर्यटक फँस गए। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।



पर्यटकों ने पुलिस व स्थानीय निवासियों की त्वरित मदद के लिए आभार जताया। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।




