
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
21 जुलाई, 2026
जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने आज यहां बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किन्नौर बैडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 जुलाई, 2026 को इंडोर स्टेडियम रिकांगपिओ में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-15, बालक-बालिकाएं, अंडर-19 बालक-बालिकाएं, मिश्रित युगल, सीनियर ओपन पुरुष, महिला, मिश्रित युगल। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय युवाओं में नशा मुक्ति का सकारात्मक संदेश देना है ताकि युवा वर्ग खेलों के प्रति जागरूक हो सके और सक्षक्त समाज का निर्माण संभव हो सके।
जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि जो प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे पंजीकरण के लिए श्री ललित मोहन सचिव किन्नौर बैडमिंटन संघ के मोबाइल नंबर 73220-00007 पर संपर्क कर सकते हैंl


