
मिनिस्ट्री आफ़ कल्चर ने अपनी वेबसाइट पर भी शेयर की जानकारी कहा,5000 साल पुरानी किन्नौर की ‘रौलेने’ परंपरा है ।ये दृश्य किसी साधारण आयोजन के नहीं,अपितु एक ऐसा पर्व जो किन्नौर की आदिवासी मान्यताओं, प्रकृति-आस्था और देव-लोक से जुड़े रहस्य का जीवंत उत्सव है।
हर घर की सहभागिता के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व समुदाय, संरक्षण और प्रकृति के प्रति आस्था का अद्भुत संगम है।
किन्नौर की ऊँची–ऊँची पर्वत–चोटियों पर वास करने वाली इन परियों को किन्नौर की महिलाओं की खूबसूरती से ईर्ष्या है। खूबसूरत महिलाएँ काला दौरु पहन कर उनके अधिकार क्षेत्रों में अधिक पहुँच जाएँ तो उनके जीवन का हरण कर लेती हैं।
पुरुषों के लिए भी यही नियम है । भेड़ बकरियों को चराने के दौरान ऊँचीं पहाड़ियों पर बाँसुरी बजाना,गीत गाना प्रतिबंधित है। इन इलाकों की शांति भंग करने का मतलब जान से हाथ धोने से है। भारत चीन अधिकृत तिब्बत सीमावर्ती गांव छितकुल में भी एक आध ऐसे केस आज भी है जिन घरों की विधवा दुःख मनाते दिख जाएगी कि पति बेहद खूबसूरत तो था ही साथ ही बांसुरी बजाने का शौक़ीन था और बार बार मनाही के बाद भी ऊँचे पहाड़ों पर बाँसुरी बजाया करता था । उन परियों को वो पसंद आ गया और ले गई अपने साथ
और भी कई ऐसे तथ्य है ,पढ़िए एक्सक्लूसिव स्टोरी लिंक शेयर करें अपनों से । https://ibexnews.com/?p=49872
IBEX NEWS,शिमला ।
मोटे ऊनी पारंपरिक वस्त्रों और चांदी के आभूषणों में सजे अनोखे देव-मानव दूल्हा दुल्हन स्वरूपों की तस्वीरें हिमालय की जीवंत सांस्कृतिक विरासत जो इन दिनों दुनिया भर में सुर्खियों में हैं वो 5000 साल पुरानी किन्नौर की ‘रौलेने’ परंपरा है ।ये दृश्य किसी साधारण आयोजन के नहीं,अपितु एक ऐसा पर्व जो किन्नौर की आदिवासी मान्यताओं, प्रकृति-आस्था और देव-लोक से जुड़े रहस्य का जीवंत उत्सव है।
किन्नौर में यह उत्सव ‘फागुली’ के नाम से मनाया जाता है, जबकि कल्पा–पंगी क्षेत्र में इसे ‘रौलाड़ने’ या ‘सुस्कर’ के रूप में जाना जाता है। जीवन के उतारचढ़ाव, खानपान,रहन सहन आदि दर्शाते चित्रण रसोई घरों की दीवारों पर विशेष पत्थरों से उकेरे जाते हैं और सुबह तड़के चार बजे घर की छत पर से पूरी हलवा से पहाड़ों पर विराजमान रहने वाले इनकी पूजा अर्चना की जाती है ।दुष्ट शक्तियों से रक्षा, प्रकृति के प्रति आस्था, देव-शक्ति के प्रति श्रद्धा, और पूरे समुदाय के एकजुट होकर आने वाले वर्ष की समृद्धि की कामना के इस अनूठे संगम पर बधाई के साथ ही फिर नाच गाना मेला आदि शुरू होता है ।कल्पा पंगी में खास ये है कि इस उत्सव का मुख्य आकर्षण दो पुरुषों का चयन है, जो “रौला” (दूल्हा) और “रौलेने” (दुल्हन) का रूप धारण करते हैं। दोनों भूमिकाएँ पुरुष ही निभाते हैं, जिन्हें समुदाय की स्वीकृति और पुरखों की रीति से चुना जाता है। यह भूमिकाएँ अत्यंत पवित्र और जिम्मेदारीपूर्ण मानी जाती हैं। इन वेशभूषाओं का उद्देश्य केवल सजावट नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रूपांतरण है—प्रतिभागियों को अपनी दैनिक पहचान से ऊपर उठकर दिव्य ऊर्जा का माध्यम बनने में सहायक होना है ।गाँव की गलियों में उनका जुलूस हँसी, गीतों और आशीर्वादों से भरा होता है। माना जाता है कि रौला जितना जोर से हँसेगा, अगला फ़सल वर्ष उतना ही समृद्ध होगा—हास्य और आशा का अनूठा संयोजन बनता है ।

चेहरे और हाथों को मोटे किन्नौरी ऊनी वस्त्रों, गच्छी और पारंपरिक आभूषणों से ढककर ये दोनों व्यक्तित्व एक दिव्य, रहस्यमय रूप ले लेते हैं। गांव भर में उनकी प्रतीकात्मक विवाह यात्रा निकाली जाती है, जिसका समापन प्राचीन नागिन विष्णु नारायण मंदिर में धीमी, मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य-प्रक्रिया से वाद्य यंत्रों की धुनों के मध्य होता है एक प्रकार से ये विदाई समारोह होता है ।

विष्णु नारायण मंदिर के कारदार जियालाल नेगी ने बताया कि पूरे गांव में प्रतिवर्ष एक समूह में खानदान इसे बारी बारी मनाते है ।इनका कहना है कि इन्हें परियाँ कहना ग़लत है ये होली स्क्रिपचर या कंडे में वास करने वाले रक्षक है जिन्हें ख़ुश करने के लिए साल के इन चयनित विशेष दिनों में घरों में स्मानपूर्वक बुलाया जाता है । मंगलवार या शनिवार का दिन इसके लिए ख़ास तौर पर चुना जाता है बड़ा सेलिब्रेशन कल्पा में होता है अन्य जगह फ़ाग़ुली के अपने तरीक़े है हमारे यहाँ रौलाड़ने मनता है ।मार्च या अप्रैल मध्य में मनाया जाता है और जब इन्हें विदाई दी जाती है इसे सुस्कर कहते है। हर घर से इस उत्सव में उपस्थिति दर्ज होती है और 8-10 पुरुष एक समूह में ये रौला और रौलेने बनकर विष्णु नारायण मंदिर प्रांगण में पहुंचते है । तीन और पाँच दिन का ये उत्सव होता है ।हर वर्ष उत्सव के लिए दिन चयनित होते है ।स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, रौलेने परंपरा “स्मृति से भी पुरानी” है—यानी इसकी शुरुआत मानव इतिहास के प्रारंभिक काल, लगभग 5000 वर्षों से भी पहले की मानी जाती है।“कंडे” जहाँ भेड़ बकरियों को रखते हैं वहाँ वास करने वाली ये देव-परियां या सौनियों (Sauni/Deohne) को गांव की रक्षक भी माना जाता है ।लोगों का कहना है कि देवी देवता इस दौरान स्वर्ग प्रवास पर होते है तो ये सौनियाँ रक्षा करती है । मान्यता है कि ये दैवीय शक्तियां कठोर सर्दियों के दौरान पर्वतों से नीचे उतरकर गांव की सुरक्षा में रहती हैं, और वसंत आने पर अपने स्वर्गिक लोकों की ओर लौट जाती हैं। रौलेने महोत्सव में इन आत्माओं को विदाई और आभार स्वरूप समर्पित है।वापस ऊँचे पहाड़ों पर अपने आवास लौटने उत्सव है ।कहा जाता है कि किन्नौर की ऊँची–ऊँची पर्वत–चोटियों पर वास करने वाली इन परियों को किन्नौर की महिलाओं की खूबसूरती से ईर्ष्या होती है। किन्नौर की खूबसूरत महिलाएँ काला दौरु पहन कर उनके अधिकार क्षेत्रों में अधिक पहुँच जाएँ तो उनके जीवन का हरण कर लेती हैं। इसी कारण किन्नौर की खूबसूरत महिलाओं का जीवन हरण करने का दुखद घटनाओं का लोक–कथाओं में भी अपने गीतों में वर्णन किया है। वहीं पुरुषों के लिए भी यही नियम है । भेड़ बकरियों को चराने के दौरान ऊँचीं पहाड़ियों पर बाँसुरी बजाना,गीत गाना प्रतिबंधित है। इन इलाकों की शांति भंग करने का मतलब जान से हाथ धोने से है। भारत चीन अधिकृत तिब्बत सीमावर्ती गांव छितकुल में भी एक आध ऐसे केस आज भी है जिन घरों की विधवा दुःख मनाते दिख जाएगी कि पति बेहद खूबसूरत तो था ही साथ ही बांसुरी बजाने का शौक़ीन था और बार बार मनाही के बाद भी ऊँचे पहाड़ों पर बाँसुरी बजाया करता था । उन परियों को वो पसंद आ गया और ले गई अपने साथ । वो बताता था कि बेहद सुंदर इस्त्रियाँ इर्द गिर्द धुन के साथ थिरकती है और साथ चलने का आग्रह करती है कहती हैं कि यों ही हमेशा बांसुरी बजाना और हम नृत्य करेंगे । घर वापस आने पर उसका मन विचलित रहता और पहाड़ों पर भाग जाता और एक दिन वापस नहीं लौटा घर में दुधमुहाँ बचा और पत्नी अकेले रह गए जो आज भी पति को याद कर मन मसोसती है और नसीहत देती है कि वहाँ कोई न जाए । और भी कई ऐसे तथ्य है ।कई इलाकों में सुंदर पवित्र झीलें है जिसका पानी छूना तक गाँववालों ने प्रतिबंधित किया है मान्यता है कि कंडे की कई झीलों में परियाँ स्नान करती हैं और ताजा पानी भरकर ले जाती हैं । मान्यता है कि इन झीलों का पानी छूने तक से श्राप लगेगा और लोग पानी नहीं छूते । चरवाहों को विशेष हिदायतें गांववासी देते हैं ।गांव में महासू देवता के कारदार तुलसी राम नेगी आगे बताते है कि किन्नौर की घाटियों में, जहाँ हर पर्वत शिखर प्राचीन कथाओं की गूंज जैसा लगता है, वहाँ सर्दियों का एक धार्मिक उत्सव “फागुली” होता है ।

मुखौटा-नृत्यों, अनुष्ठानों के साथ सबसे प्राचीन और संरक्षित शीतकालीन परंपराओं में गिना जाता है।
मान्यता है कि स्थानीय कथा-परंपराओं में सौनी परियों को उज्ज्वल, कोमल और दिव्य रूपों में वर्णित किया गया है, जो सर्दियों के आगमन पर स्वर्गीय घास के मैदानों से उतरकर आती हैं। अदृश्य होते हुए भी उनका प्रभाव रोज़मर्रा की ज़िंदगी में महसूस किया जाता है—ठंडी हवा में अचानक गर्माहट आना, बर्फ़ीली रातों में घरों के आसपास सुकून भरी शांति, आदि। बच्चों को कहा जाता है कि सौनी परियाँ रात में सोते हुए गाँववालों पर अदृश्य कंबल ओढ़ा देती हैं।



उत्सव का हृदय प्राचीन नागिन नारायण मंदिर है, जहाँ धार्मिक अनुष्ठान अपनी चरम सीमा पर पहुँचते हैं। जैसे ही रौला और रौलाने मंदिर में प्रवेश करते हैं, वातावरण उत्सव से ध्यान में परिवर्तित हो जाता है।

मंदिर के भीतर वे धीमा, तालबद्ध नृत्य करते हैं—ऐसा माना जाता है कि यह नृत्य मानव और आध्यात्मिक लोकों को सामंजस्य में लाता है। यह नृत्य सिखाया नहीं जाता, बल्कि पीढ़ियों की स्मृतियों, आस्था और ‘सौनी’ की उपस्थिति को अनुभव करके किया जाता है।
गाँव के लोग मंत्रमुग्ध होकर कभी गुनगुनाते, कभी ताली बजाते, तो कभी मौन खड़े होकर इन अनुष्ठानों का साक्षी बनते हैं—जहाँ लोक-नाट्य, भक्ति और पूर्वजों की स्मृतियाँ एक हो जाती हैं।
ग्राम–देवी–देवताओं के हरण को कोई अपवादजनक नहीं करता है। ये देवी–देवता उस परिवार विशेष के ईष्ट–देवता भी होते हैं।






ये तस्वीरें किसी पर्यटन-प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं, बल्कि लगभग 5000 वर्ष पुरानी किन्नौरी ‘रौलेने’ परंपरा का जीवंत दस्तावेज़ हैं—एक ऐसी परंपरा, जो आज भी गाँवों की सांसों में बसती है, देव-लोक की कथाओं में गूंजती है और प्रकृति के साथ मनुष्य के सामंजस्य का अद्वितीय प्रतीक है।
किन्नौर की संस्कृति जितनी प्राचीन है, उतनी ही संवेदनशील भी। परंपराएँ यहाँ केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि उस जीवन-दर्शन की नींव हैं जो प्रकृति को सर्वोच्च मानता है। लेकिन आज जब प्रदेश सरकार किन्नौर के सीमावर्ती, कठिन और अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलने की दिशा में प्रयास कर रही है, तो सवाल यह उठना स्वाभाविक है—क्या किन्नौर इतना दबाव सहन कर पाएगा?
मणिमहेश यात्रा की तर्ज़ पर पर्यटन विकसित करने की चर्चाएँ भले ही आर्थिक दृष्टि से आकर्षक लगती हों, पर विशेषज्ञों के अनुसार यह मॉडल किन्नौर में लागू करना पर्यावरणीय भूल सिद्ध हो सकता है।
किन्नौर का भू-भाग अत्यंत नाजुक है—भूस्खलन, शिलाखंड टूटना, ग्लेशियरों का खिसकना और नदियों का उग्र रूप यहाँ आम चुनौतियाँ हैं। ऐसे में अनियंत्रित पर्यटन, व्यापक निर्माण, सड़क-विस्तार और ठोस अपशिष्ट के बढ़ते बोझ से यह संतुलन और भी अस्थिर हो सकता है।
हम यह भूल जाते हैं कि किन्नौर जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में प्रकृति केवल दृश्य-सौंदर्य नहीं, बल्कि स्वयं एक जीवित इकाई है। रौलेने जैसी परंपराएँ हमें यही याद दिलाती हैं—कि यहाँ का जीवन देवताओं, आत्माओं और प्रकृति की चेतना के साथ सह-अस्तित्व पर आधारित है।
और यही वह चेतना है, जिसे अनियंत्रित पर्यटन सबसे पहले चोट पहुँचाता है।
पहाड़ी ढलानों पर बसे गाँवों में सैकड़ों वर्षों से पालन किए जा रहे पर्व दरअसल प्रकृति के साथ संतुलन साधने के तरीक़े हैं। यह संतुलन टूटने की कीमत हमेशा भारी होती है—और यह कीमत स्थानीय समुदाय, संस्कृति और पर्यावरण को चुकानी पड़ती है।
इसलिए, किन्नौर को पर्यटन के नाम पर व्यावसायिक प्रयोगशाला बनाने की बजाय, इसे सस्टेनेबल विकास, कैरीइंग कैपेसिटी, स्थानीय सहभागिता और सबसे बढ़कर प्राकृतिक गरिमा के केंद्र में रखकर आगे बढ़ना होगा।
क्योंकि किन्नौर को बचाना केवल उसके लोगों की ज़रूरत नहीं—बल्कि हमारी सामूहिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की रक्षा भी है।
रौलेने की रहस्यमयी परंपरा इस बात की गवाही देती है कि हिमालय का हृदय अब भी जीवित है। प्रश्न यह है कि क्या हम उस धड़कते हृदय की रक्षा करने के लिए पर्याप्त संवेदनशील हैं?




