
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार रविवार के लिए पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है । इस समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य व प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, मंत्री मंडल के सभी सदस्य, सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस के सभी विधायक, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे। निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के सभी नेता शामिल है ।









