
IBEX NEWS,शिमला/
रिकांग पिओ दिसंबर 1, 2025
उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं सदस्य सचिव साडा रिकांगपिओ अमित कल्थाईक ने आज यहां बताया कि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले सम्पूर्ण रिकांग पिओ क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने की शिकयते मिल रही थी इसी के मध्यनजर विभिन्न स्थानों पर 15 सी0सी0टी0वी0 कैमरे स्थापित किए गए है तथा आने वाले समय में 7 सी0सी0टी0वी0 विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाएगें ताकि रात व दिन के समय खुले में कचरा फेकने वालो की निगरानी की जा सकें।
उन्होनें बताया कि अब तक सी0सी0टी0वी0 कैमरों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर लगभग 10 व्यक्तियों का प्रत्येक व्यक्ति 5000 हजार रूपये का चालान किया गया है तथा आने वाले समय में भी ऐसे करने वाले लोगों का चालान किया जाएगा। उन्होनें स्थानीय लोगो से आग्रह किया कि कि कूड़ा कचरा खुले में न फेंके व घर-घर कूडा एकत्रित करने वाले कर्मचारीयों को गीला व सूखा कचरा अलग करके दे।
अमित कल्थाईक ने बताया कि अगर किसी क्षेत्र में कूडा एकत्रित करने वाले कर्मी तीसरे दिन भी नहीं आते है तो इसकी शिकायत उपमंडल दण्डाधिकारी के कार्यालय व साडा कार्यालय में कर सकते है।
उपमंडल दण्डाधिकारी कल्पा ने बताया जे0एस0डव्यू0 के द्वारा 3500 कूडेदान प्राप्त हुए है तथा जल्द ही जिला प्रशासन व विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के तहत आने वाले घरो में गीला व सूखा कचरे के निपटारे के लिए कूडेदान वित्तरित किए जाएगें।
उन्होनें आम जनता से आहवान किया कि रिकांग पिओ व इसके आसपास के़ क्षेत्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाने में जिला प्रशासन का सकारात्मक सहयोग करे।




