
धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम पूरी तरह भरा, सुक्खू सरकार के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब
IBEX NEWS,शिमला
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा “व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार” के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक धरने का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की उपस्थिति ने साफ संदेश दे दिया कि प्रदेश की जनता अब इस विफल और भ्रष्ट सरकार से त्रस्त हो चुकी है।
धरना-प्रदर्शन को भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, पायल, सुधीर शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी भाजपा विधायक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।




