
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज), शिमला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मुख्य सचिव संजय गुप्ता, IAS द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई विचाराधीन होने के चलते यह कदम केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत उठाया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान:
- राजेश वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, शिमला निर्धारित रहेगा।
- वे डीजीपी, हिमाचल प्रदेश की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
यह आदेश डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, कंट्रोलर (एफ एंड ए), और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।
निलंबन आदेश सुदेश कुमार मोक्ता, IAS, विशेष सचिव (गृह), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया।




