
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश के नादौन क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भारतीय सेना के वीर जवान श्री बलजीत कुमार के कर्तव्य-निर्वहन के दौरान हुए असामयिक निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक के रूप में बलजीत कुमार की सेवाओं को हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बलजीत कुमार अपनी बहादुरी, अनुशासन और देशभक्ति के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक जांबाज़ सपूत खो दिया है।




