
IBEX NEWS,शिमला
जनजातीय जिला किन्नौर के उप मंडल निचार की ग्राम पंचायत तरांडा के पंचायत भवन निगुलसरी में प्रातः 11:00 बजे एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इस जागरूकता शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बागवानी, कृषि, पशुपालन, आतमा परियोजना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास तथा राज्य सहकारी बैंक की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की और उपस्थित ग्रामीण लोगों के सीधे संवाद के माध्यम से संशय दूर किए।



इस जागरूकता शिविर में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने उन्नत कृषि एवं बागवानी तकनीक व विपणन पर जानकारी प्राप्त की और वर्तमान प्रदेश सरकार की समावेशी व वित्तीय अनुदान सहायता योजनाओं की सराहना की जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।




