
IBEX NEWS,शिमला
आज दिनांक 22-2-2026 को प्रातः पुलिस चौकी सरस्वती नगर में सूचना मिली थी कि छाजपूर से 2 नेपाली बच्चे उम्र 15 वर्ष प्रातः के समय समान लाने का बहाना करके निकले थे जो वापस नहीं आए जिन्होंने शक जाहिर किया कि वह दोनों बच्चे घर से कहीं भाग गए हैं, जिनकी तलाश के लिए दोनों बच्चों के परिजनों ने पुलिस के सहयोग की मांग की थी जिनकी तलाश के लिए पुलिस चेक पोस्ट खड़ापत्थर की टीम को बच्चों के परिजन के साथ भेजा गया था तथा प्रभारी थाना भी मुलाजमान के साथ दोनों बच्चों की तलाश के लिए इलाका में रवाना हुए थे , तथा प्रभारी थाना कोटखाई व प्रभारी थाना ठियोग के साथ संपर्क करके दोनों बच्चों की फोटो भेजी गई थी व इन दोनों बच्चों की तलाश हेतु नाकाबंदी करके सभी गाड़ियों को चेक करने के लिए सूचित किया गया था, जिन दोनों बच्चों को प्रभारी पुलिस थाना ठियोग, cyber cell shimla की सहायता से सूचना मिलने के पश्चात 1:30 घंटे के अंदर ठियोग के पास एक बस से जाते हुए बरामद कर लिया गया हैं । बच्चों को इनके परिजनों के सपूर्द कर दिया गया है ।




