
देखें, आपके ब्लॉक में किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी।
जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में विक्रम नेगी (कलपा), अनिल नेगी (निचार) और प्रेम सिंह (पूह) को कमान दी गई है।
संगठन को धार देने के लिए नई टीम को मंजूरी; शिमला, कांगड़ा और मंडी समेत सभी जिलों में नए चेहरों पर भरोसा
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे में नई ऊर्जा फूंकते हुए खण्ड स्तरों पर नवध्यक्षों की नियुक्तियां की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनुशंसा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति के बाद, प्रदेश के सभी जिलों में 71 नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।जारी की गई सूची में चंबा से लेकर किन्नौर तक, हर क्षेत्र के जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का प्रयास किया है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और विपक्षी दल भाजपा के घेराव का जवाब देने के लिए इन ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा द्वारा हस्ताक्षरित इस सूची के जारी होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि यह नियुक्तियां जनसेवा के पथ पर एक नई मिसाल कायम करेंगी। गुरुवार को हुई अहम बैठक के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों में तेजी नजर आ रही है।कांग्रेस की इस सूची में सभी जिलों को कवर करते हुए नए और अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला चंबा के चुराह (SC) से भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर (ST) से संजू राम, पांगी-भरमौर (ST) से सुभाष चौहान, चंबा से ओम प्रकाश, डलहौजी से अमित शर्मा और भटियात से विजय कंवर को अध्यक्ष बनाया गया है।
जिला कांगड़ा के नूरपुर से संदेश कुमार धड़वाल, इंदौरा (SC) से दविंदर मंकोटिया, फतेहपुर से कैप्टन जीत कुमार शर्मा, जवाली से चैन सिंह गुलेरिया को अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, जिला लाहौल-स्पीति के काजा (ST) से दोरजे छेरिंग, केलांग (ST) से सुरेंद्र कुमार और उदयपुर (ST) से कुशल ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला कुल्लू में मनाली से बीर सिंह ठाकुर, कुल्लू से गोपाल सिंह, बंजार से मोहर सिंह ठाकुर और आनी (SC) से गोविंद शर्मा को जिम्मेदारी मिली है।
जिला मंडी के करसोग (SC) से गोपाल ठाकुर, सुंदरनगर से जसवंत सिंह, नाचन (SC) से दीप कुमार, सराज से जगदीश रेड्डी, द्रंग से देवेंद्र कुमार, जोगिंदरनगर से इंदर सिंह धीमान, धर्मपुर से प्रकाश चंद, मंडी सदर से हेमराज ठाकुर, बल्ह (SC) से पवन ठाकुर और सरकाघाट से धर्मपाल को अध्यक्ष बनाया गया है।
जिला हमीरपुर के भोरंज (SC) से विजय कुमार बनियाल, सुजानपुर से राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर से सुनील कुमार, बड़सर से संजय शर्मा और नादौन से कैप्टन पृथ्वी चंद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला ऊना के चिंतपूर्णी (SC) से डॉ. रविंदर कुमार शर्मा, गगरेट से सुरेंद्र सिंह कंवर, हरोली से संदीप अग्निहोत्री, ऊना से रजनीश कुमार और कुटलैहड़ से विवेक मिंका को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


• कांगड़ा जिला: सबसे बड़े जिले कांगड़ा में 15 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिनमें नूरपुर से संदेश कुमार धडवाल और धर्मशाला से हरभजन चौधरी जैसे नाम शामिल हैं।






