
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) द्वारा जिला शिमला (शहरी) कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार इंदरजीत सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि विभिन्न पदों पर उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।



इस अवसर पर HPCC अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने समर्पण, मेहनत और ईमानदारी से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि नई टीम की ऊर्जा और नेतृत्व से संगठन और अधिक सशक्त होगा और आने वाले समय में कांग्रेस नई सफलताओं का इतिहास रचेगी।



