
संदिग्ध हरकत पर स्कूटी सवार काबू से बाहर, तलाशी में 1.95 ग्राम चिट्टा बरामद—एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। 18 अप्रैल 2026 को एनएच-03 पर ग्वाजंग रोड के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम की सतर्कता से एक संदिग्ध स्कूटी सवार को पकड़ लिया गया।
हेड कांस्टेबल दीवान चंद और उनकी टीम ने तांदी की ओर से आ रहे एक युवक की संदिग्ध गतिविधि देखी। पुलिस को देखते ही उसने स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और पैराफिट से टकराकर घायल हो गया।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सहायता दी और पूछताछ शुरू की। युवक के घबराए हुए व्यवहार और संतोषजनक जवाब न देने पर संदेह गहराया। स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में स्कूटी की तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से 1.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
इस मामले में थाना केलांग में एफआईआर संख्या 11/26 दिनांक 18.04.2026 को धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।
लाहौल एवं स्पीति पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



