
24 मई को होगी प्रवेश परीक्षा, ST वर्ग के विद्यार्थियों से मांगे आवेदन
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) लाहौल, कुकुमसेरी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 22 मई 2026 तक अपने आवेदन विद्यालय में व्यक्तिगत रूप से या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

विद्यालय में कक्षा 9वीं में एक सीट तथा 11वीं में कुल चार सीटें रिक्त हैं। प्रवेश केवल हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए होगा।
कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 24 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक EMRS लाहौल परिसर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से वस्तुनिष्ठ एवं वर्णात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।
वहीं कक्षा 11वीं में प्रवेश दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो तथा संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट एवं NESTS पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8219800762 पर संपर्क कर सकते हैं।



