देशराज नेगी के बादयुवा कांग्रेस ट्राइबल जिले से युवा अध्यक्ष बनने वाले किन्नौर के दूसरे युवा नेता हैं निगम भंडारी, जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी और भरोसेमंद नेता हरी कृष्ण हिमराल को भी संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।
कांग्रेस हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत की नियुक्तियां, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
IBEX NEWS BUREAU,शिमला नई दिल्ली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान (Sangathan Srijan Abhiyan) के तहत तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष निगम भंडारी को नियुक्त किया गया है, जबकि शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की कमान हरी कृष्ण हिमराल को सौंपी गई है।कांग्रेस नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी गतिविधियों को गति देने का संदेश दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।
जीवन परिचय:निगम भंडारी

निगम भंडारी पिछले लगभग 15-16 वर्षों से सक्रिय राजनीति और छात्र राजनीति में जुड़े हुए हैं।हिमाचल प्रदेश की राजनीति में निगम भंडारी एक जाना-माना और उभरता हुआ युवा चेहरा हैं। वह किन्नौर जिले के कल्पा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पंगी (Pangi) गांव के रहने वालेऔर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (Himachal Pradesh Youth Congress) के निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह किन्नौर से देशराज नेगी (1984-86) के बादसंगठनमेंयुवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले दूसरे युवा नेता हैं। वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी गुट के माने जाते हैं।जमीनी स्तर (Grassroot level) पर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने में उनका विशेष योगदान रहा है। किन्नौर विधानसभा सीट पर भी पार्टी के भीतर और क्षेत्र की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।आने वाले समय के लिए भी एमएलए टिकट के लिए किन्नौर से मजबूत दावेदार माने जा रहें हैं ।2009 (HPU कैंपस अध्यक्ष): उन्होंने अपने छात्र जीवन में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से शुरुआत की और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला के कैंपस अध्यक्ष चुने गए।2010 (NSUI राज्य महासचिव): छात्र राजनीति में सक्रियता के चलते उन्हें NSUI का राज्य महासचिव बनाया गया।2011 (NSUI राष्ट्रीय सचिव): उनके काम को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली। वह NSUI के राष्ट्रीय सचिव बने और उन्हें महाराष्ट्र, मुंबई, उड़ीसा, दमन-दीव और अंडमान-निकोबार जैसे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का प्रभारी बनाया गया। उन्होंने गुजरात और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया।AICC ऑब्जर्वर: उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।2020 – वर्तमान (युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष): साल 2020 के उत्तरार्ध में हुए हिमाचल युवा कांग्रेस के लोकतांत्रिक चुनावों में निगम भंडारी ने ऐतिहासिक 40,010 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद दिसंबर 2020 में आलाकमान ने उन्हें औपचारिक रूप से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया, जिस पद पर वह लगातार राज्य के युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं।
जीवन परिचय ;हरी कृष्ण हिमराल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस और सहकारिता क्षेत्र में हरी कृष्ण हिमराल (Hari Krishan Himral) एक सक्रिय, युवा और निष्ठावान नेता के रूप में जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने वाले हिमराल संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।कांग्रेस आलाकमान द्वारा उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण (DCC Shimla Rural) के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है।हरी कृष्ण हिमराल का संक्षिप्त जीवन परिचय और राजनीतिक प्रोफाइल बतौर वह मुख्य रूप से शिमला जिले की सुन्नी तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव बनूना (डाकघर गढेरी) के रहने वाले हैं।हरी कृष्ण हिमराल छात्र राजनीति के समय से ही कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और जमीनी स्तर पर पकड़ रखते हैं।हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उन्हें शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।सुक्खू सरकार द्वारा उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में सरकारी नामित निदेशक (Government Nominee Director) नियुक्त किया है, जहां वह बैंक की ग्रामीण शाखाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रदेश कांग्रेस में मनरेगा मामलों के राज्य समन्वयक भी हैं। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत वह लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों (जैसे अर्की व शिमला ग्रामीण) का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम करते हैं। वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के चेयरमैन के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं, जिसके तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया जाता है।वह केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों (जैसे पंजाब व अन्य राज्यों के चुनावों) में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियानों और प्रचार का जिम्मा संभाल चुके हैं।हरी कृष्ण हिमराल को एक अध्ययनशील और संगठन के प्रति समर्पित नेता माना जाता है। वह सोशल मीडिया और जमीनी रैलियों दोनों जगह भाजपा की नीतियों के खिलाफ और कांग्रेस सरकार की ओपीएस (OPS), महिलाओं के लिए सम्मान निधि जैसी गारंटियों और जनकल्याणकारी नीतियों को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।



