
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 30 जून। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के दो अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

अधिसूचना के मुताबिक, सचिन कंवल (HPAS-2009), जो वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HPSRLM) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, अब केवल अतिरिक्त सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर कार्य करेंगे।
वहीं, सुरेंद्र मोहन (HPAS-2014), जो वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह अपने वर्तमान पद अतिरिक्त निदेशक, ग्रामीण विकास का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक निर्णय को ग्रामीण विकास और आजीविका मिशन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



