12अक्तूबर के बाद हिमाचल में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट कभी भी। प्रदेश कर्मचारियों को ओपीएस की राह इस तरह सफल। सीएम जय राम ठाकुर।

Listen to this article

हिमाचल में 12 अक्तूबर के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। सरकार ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल में जल्द आचार संहिता लगने वाली है।

ऐसे में सभी जगह विकास कार्यों के शिलान्यास और शुभारंभ करने के निमंत्रण दिए जा रहे हैं। सभी जगह एकसाथ नहीं जा सकते, इसलिए 11 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में वर्चुअल माध्यम से सैकड़ों शिलान्यास और उद्घाटन करने का निर्णय लिया है।

रविवार को मंडी जिले के थुनाग में सराज सर्व अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग के अभिनंदन समारोह में सीएम ने कहा कि मोदी सरकार ही पुरानी पेंशन योजना लागू कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर विपक्ष को निशाने पर लिया। कहा कि अब जिन राज्यों में कांग्रेस सरकार है, वहां अब तक ओपीएस क्यों लागू नहीं हो पाई। जो दस दिन में इसे लागू करने की बात कर रहे हैं, वे वहां दस महीने से भी नहीं कर पा रहे हैं।

बॉक्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र बन रहा है, इसके लिए कर्मचारियों की सलाह महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों से भी विचार आमंत्रित किए। उन्होंने कर्मचारियों के मांग पत्र की फाइल देखकर कहा कि करीब 23 एजेंडे रखे हैं जिन पर इस समय चर्चा करना संभव नहीं है।

बॉक्स

प्रदेश सरकार ने हल किए कर्मचारियों के लगभग सभी मुद्दे: जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज थुनाग में सराज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों (सराज सर्व अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग) के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी राज्य सरकार की रीढ़ हैं, क्योंकि वे न केवल सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।


बॉक्स


जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी नेता ओपीएस के नाम पर प्रदेश के कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं से पूछा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने अपनी घोषणाओं के दस महीने बाद भी अपने राज्यों में ओपीएस लागू क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान जब भी देश में ओपीएस लागू होगी तो निश्चित रूप से प्रदेश में भी इसे लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने राज्य के कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में विश्वास रखें और प्रधानमंत्री निश्चित रूप से उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

बॉक्स
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कंप्यूटर शिक्षकों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। राज्य सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास और रोजगार निगम कंपनी गठित करने का निर्णय लिया है जो सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों आदि में कुशल, अर्द्ध-कुशल और अन्य मानव शक्ति की तैनाती सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।

बॉक्स
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोक गायक रमेश भारद्वाज द्वारा रचित एवं गाए गए लोकगीत का विमोचन भी किया।

बॉक्स
स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष और संयोजक केसर सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा इन्हंे हल करने के लिए त्वरित कदम उठाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सिराज विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री पहले से ही लगातार क्षेत्र के कर्मचारियों के संपर्क में रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिराज के कर्मचारी हमेशा विकास के पक्ष में रहे हैं
बॉक्स

बॉक्स
इस अवसर पर राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, जिला मंडी एनजीओ अध्यक्ष चमन ठाकुर,