हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होने से मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश हो सकती है।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला 5 जिलों के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कम ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट दिया गया है।

इस दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम खराब रहेगा। आज और कल ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है। 26 और 27 मार्च को कुछ स्थानों पर ही मौसम खराब रहेगा। इससे तापमान में भी गिरावट होगी।