BIG BREAKING!!उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सरकार ने दी एक और बड़ी ज़िम्मेवारी।एक और नया पोर्टफोलियो एलोकेट किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने।को-ऑपरेशन विभाग भी सँभालेंगे अब।अधिसूचना जारी।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सरकार में नई ज़िम्मेवारी मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सहकारिता विभाग की ताजपोशी से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को नवाज़ा है।इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री को जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले की हरोली विधानसभा सीट से वह लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं। अग्निहोत्री पूर्व वीरभद्र सिंह की सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वो संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और श्रम एवं रोजगार विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।