कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार देर शाम शिमला पहुंचे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार देर शाम शिमला पहुंचें। चंडीगढ़ तक राहुल गांधी मध्य प्रदेश से फ्लाइट में आए, जबकि चंडीगढ़ से सड़क से होते हुए शाम 7:30 बजे शिमला के छराबड़ा पहुंचे। सोनिया और प्रियंका गांधी 4 दिन पहले से शिमला में हैं। अब राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश चुनाव की थकान मिटाने वीकेंड पर यहां पहुंचे।पार्टी सूत्रों की माने तो वह अगले कुछ दिन छराबड़ा में रुक सकते हैं और यही से देश की राजनीति पर नजर रखेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर राहुल का कोई प्रोग्राम नहीं है।