हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू IGMC शिमला में भर्ती ।पेट दर्द के बाद आधी रात को IGMC अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर नियमित स्वास्थ्य जांच में जुटे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू IGMC शिमला अस्पताल में भर्ती है। रात में अचानक पेट में तेज दर्द उठा। इसके बाद तत्काल आधी रात IGMC शिमला पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जाँच की और अब चिकित्सकों की एक गठित टीम उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कर रही है।CM सुक्खू अभी IGMC में ही उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11.00 बजे उनके पेट में दर्द हुआ। इसके बाद उन्होंने घर पर ही चिकित्सकों की सलाह पर दवाईयां भी ली, लेकिन आराम नहीं मिल पाया। इसके बाद मुख्यमंत्री IGMC शिमला पहुंचे।बीते कल मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में आपदा प्रभावितों को स्पेशल पैकेज के तहत राहत प्रदान की और शाम को शिमला पहुँचे । तब तक वह पूरी तरह स्वस्थ थे।
डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है। अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट भी उनके करवाए गए हैं। हालांकि अभी मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और वह स्पेशल वार्ड में डॉक्टरो की निगरानी में है।