कैबिनेट विस्तार पर आलाकमान से चर्चा होगी फिर विस्तार।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हर चीज के लिए एक निश्चित समय होता है और तब जानकारी भी साझा की जाएगी।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हर चीज के लिए एक निश्चित समय होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकमान से झंडी मिलेगी, उस पर चर्चा होगी। इसके बाद इसकी जानकारी साझा की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार को गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा शिमला की ओर से आयोजित गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 31 मार्च 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण की शुरूआत की है।

बॉक्स।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को राज्य सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी, मगर गुरु नानक जयंती पर अवकाश होने के कारण नहीं हो पाई। मंगलवार को यह बैठक 11 बजे होगी। इसमें अलग-अलग विभागों के कामकाज के बारे में चर्चा होगी।

बॉक्स

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने एक दिसंबर को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रम, विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र व विभिन्न विभागों के एजेंडा को लेकर चर्चा संभावित है।सरकार के एक साल पूरा करने पर कांगड़ा में कार्यक्रमकिए जाने की तैयारी है। इस समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को आमंत्रित किए जाने की सूचना है।