सरकार ने हिमुडा में कांग्रेस नेता यशवंत छाजटा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) में कांग्रेस नेता यशवंत छाजटा को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। वाइस चैयरमैन के साथ-साथ हिमुडा में तीन नॉन ऑफिशियल मेंबर की भी तैनाती कर दी गई है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी शहरी विकास विभाग देवेश कुमार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी हैं।वे पहले भी हिमुडा में वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। यशवंत छाजटा की ताजपोशी के साथ सुक्खू सरकार में होलीलॉज गुट को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। छाजटा अभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी हैं। वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं। राज्य सरकार ने आज उन्हें हिमुडा का वाइस चेयरमैन लगाया है।