हड़बड़ाहट में कर रहे हैं भाजपा नेता हिमाचल के दौरे
IBEX NEWS, शिमला
ठाकुर रामलाल ने प्रदेश में पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामलें में सरकार पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री असली गुनहगारों को बचाने का पूरा प्रयास कर रहें है। एसआईटी , सीबीआई जांच से कुछ होने वाला नही।प्रदेश में भ्र्ष्टाचार को बोलबाला है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में राजनीतिक सरंक्षण और पुलिस की मिलीभगत साफ है।उन्होंने आरोप लगाया कि चोर दरवाजे से अपने चहेतों को नौकरीयां दी जा रही है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ठाकुर रामलाल ने आगे भी कि कहा कि सीएम बताए कि जिस प्रेस में यह पेपर छपा वह किस का है,और किस नेता का रिश्तेदार है। उस पर क्या कार्यवाही हुई। उन्होंने कहा है कि बनने से लेकर छपाई व परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाना सुरक्षा अधिकारियों का काम था और यह पुलिस के पास था। उन्होंने कहा है कि पुलिस ही इस मामलें की जांच की लिप्पा पोथी करने में जुटी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारों के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है और यह सरकार का फेलियर।
उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह बताए कि उन युवाओं का क्या होगा जो अब इस परीक्षा के लिये ओवर ऐज हो गए है और जिन्होंने पूरी ईमानदारी से कड़ी मेहनत से यह परीक्षा पास की थी। ठाकुर रामलाल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में पेयजल पाईप बिछाने का ठेका व पूरा काम प्रदेश के बाहरी लोगों लुधियाना और चंडीगढ़ के ठेकेदारों को दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पाइपें बिछाई जा रही है और पानी के सोर्स है ही नही।उन्होंने कहा कि रेलवे लाईन के कार्य मे भी बाहरी लोगों को ही दिया जा रहा है।ठाकुर रामलाल ने श्री नैना देवी ट्रस्ट का डाई करोड़ की एफडी यस बैंक में जमा करवाने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस पूरे मामलें की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर डंडे बरसाए जा रहें है।प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विधायक ठाकुर रामलाल ने प्रदेश में भाजपा के केंद्रित नेताओं के दौरे को चुनावों को लेकर उनकी हड़बड़ाहट बताते हुए कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद वह इन चुनावों को लेकर बहुत ही गम्भीर है।उन्होंने कहा कि इन नेताओं के यहां आने से अब कोई फर्क पड़ने वाला नही। प्रदेश में भाजपा सरकार की सत्ता से विदाई तय है,लोगों ने इसका पूरा मन बना लिया है।
इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री प्रदेश के दौरे पर आ चुके है। लोगों से विशेष तौर पर सेब बागवानों से किया गया उनका वायदा आज दिन तक पूरा नही हुआ।
केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने भी 67 राष्ट्रीय राज मार्गों की घोषणाएं की थी। इसके निर्माण के लिये उन्होंने 65 हजार करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया था।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताए कि यह पैसा कहा खर्च हुआ जबकि आज दिन तक एक भी नया राष्ट्रीय राजमार्ग नही बना।
ठाकुर रामलाल ने भाजपा के इन नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना इनकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में फिर से चुनाव की बेला में यहां आकर नए शगूफे छोड़कर वापिस चले जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार अपने कितने वायदे पूरे किये और कितनों को रोजगार दिया।
ठाकुर रामलाल ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह प्रदेश को बताए कि जेजेएम,जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में कितने रेस्ट हाउस बनाये गए।उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार धर्मपुर और सराज विधानसभा क्षेत्र में ही इस मिशन से रेस्ट हाउसों का निर्माण हुआ है।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.