हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में सीटों को लेकर कांटे की टककर जारी हैं। पवन राणा और सुरेश कश्यप सीएम आवास पहुँच हुए हैं ।बीजेपी 32 और कांग्रेस 33 पर है और इलेक्शन कमिशन 30 और 30 पर रुझान दे रहा है ।

Listen to this article

ibex news,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में सीटों को लेकर कांटे की टककर जारी हैं। पवन राणा और सुरेश कश्यप सीएम आवास पहुँच हुए हैं ।बीजेपी 32 और कांग्रेस 33 पर है और इलेक्शन कमिशन 30 और 30 दे रुझान हैं।कांग्रेस की और से अभी तक दावे की कोई अपडेट नहीं आई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहले राउंड में मतों की बढ़त बना ली है।15000 से बढ़त बनाए हैं। सुंदरनगर में भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्वाल ने 4993 मतों की बनाई है। किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 1257 मतों से आगे चल रहे हैं। नालागढ़ से आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर 1844 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पीछे चल रहे हैं। यहां पहले राउंड में कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ ने 524 मतों से बढ़त बना ली है। हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ. अनिल धीमान आगे चल रहे हैं।

सदर, हरोली और कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। घुमारवीं से कांग्रेस के राजेश धर्माणी 3628 मतों से आगे और मंत्री व भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गर्ग 2583 मतों के साथ पीछे चल रहे हैं। शिमला शहरी सीट से हरीश जनारथा 1724 वोटों के साथ सबसे आगे, भाजपा के संजय सूद 1146 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और माकपा के टिकेंद्र पंवर 287 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ग्रामीण शिमला से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 2462 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार आशीष शर्मा 700 मतों से आगे चल रहे हैं। ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 451 मतों की लीड। हरोली में कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री को 1106 मतों की लीड। कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार भुट्टो को 1406 मतों की लीड। सोलन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के धनीराम शांडिल 2939 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।

बीजेपी के राजेश कश्यप 2520 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मंडी जिले में भाजपा छह सीटों पर आगे चल रही है। नाचन विनोद 607 वोट, सुंदरनगर राकेश जम्वाल 4993 वोट, सराज 2226 वोट, द्रंग पूर्ण चंद 540 वोट, करसोग दीपराज 1056 वोट, और धर्मपुर रजत ठाकुर 346 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। मंडी सदर सीट से भाजपा के अनिल शर्मा महज 1 वोट से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सुक्खू 2973 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। रामुपर में भाजपा क कौल नेगी 155 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। जुब्बल कोटखाई में भाजपा के चेतन बरागटा 502 मतों से आगे चल रहे हैं। पांवटा साहिब में भाजपा के सुखराम चौधरी 1896 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। नयना देवी में भाजपा के रणधीर 3564 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। बड़सर से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल 2731 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। कसौली सीट विधानसभा से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी 906 वोट से आगे चल रहे हैं।