बिग ब्रेकिंग।मंत्रियों को मिले पोर्टफोलियो। डेप्युटी सीएम को वही महकमें। किस मिनिस्टर को कौन सा विभाग मिला जानिए यहाँ। क्लिक करे। IBEX NEWS,शिमला।

Listen to this article

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के पास अहम विभाग होंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहले वाले महकमे देखेंगे।वित विभाग,जीएडी,गृह,योजना और कार्मिक विभाग के अलावा जो अन्य मंत्रियों के पास नहीं एलॉट हुए वे सीएम खुद सँभालेंगे।
बड़ी बात ये कि युवा मंत्रियों को कई बड़े महकमे थमाए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल के पास स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार विभाग रहेंगे। कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार के पास कृषि और पशुपालन विभाग रहेंगे। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को उद्योग, संसदीय मामले और आयुष विभाग दिया गया है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी को राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास देखेंगे।


कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर को उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग सँभालेंगे।

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण और युवा सेवाएं एंव खेल विभाग दिया है। 

आवास का आबंटन ऐसा माना जा रहा है।वायरल लिस्ट।