
IBEX NEWS,शिमला।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर को सीपीएस के साथ सरकार में बड़ी ज़िम्मेवारी मिली है। वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और अप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों के साथ कई बड़े विभागों की ज़िम्मेवारी सम्भालेंगे। सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम के साथ वे एमपीपी पॉवर,पर्यटन,वन विभाग सँभालेंगे। जबकि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ परिवहन विभाग भी देखेंगे। तत्काल प्रभाव से ये आदेश लागू माने जाएँगे। इससे पहले सरकार ने सीपीएस संजय अवस्थी को ज़िम्मेवारी दी हैं।

संजय अवस्थी को सूचना एंव जनसंपर्क विभाग ,लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ज़िम्मेवारी सौंपी है। ज़ाहिर है ये विभाग मुख्यमन्त्री के पास होंगे।सीपीएस




