20 साल बाद पुरानी पेंशन योजना बहाल। सरकार ने अधिसूचना जारी की।इससे सभी सरकारी कर्मचारियों को ओएपीएस का लाभ मिलेगा। अधिसूचना में कहा है कि पेंशन जारी करने के फॉर्मूले को लेकर वित्त विभाग अलग से मानक संचालन प्रक्रिया, नियम और शर्तें निर्धारित करेगा।

Listen to this article


IBEX न्यूज़,शिमला।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीस साल पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है। इसके मुताबिक़ सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। पेंशन जारी करने के फॉर्मूले को लेकर वित्त महकमा अलग से मानक संचालन प्रक्रिया, नियम और शर्तें जारी करेगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं। 

प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने लोहड़ी पर पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने का फैसला लिया था। ओपीएस 2003 में बंद हुई थी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किया वादा निभाया। यह कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र की पहली गारंटी थी।