राजधानी शिमला में मैहली-शोघी बाईपास पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

राजधानी शिमला में मैहली-शोघी बाईपास पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में दो किशोर शामिल हैं। मरने वालों में कृष्ण (30) पुत्र चादिया गांव भाघल, अमर (15) पुत्र जैले सिंह गांव भाघल और रजवीर (15) पुत्र एतवारी माच्छीवाड़ा शामिल हैं।

घायल लखन (31) पुत्र बालका गांव भाघल निवासी के तौर पर हुई है। एक मृतक जिला लुधियाना व दो जिला रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले थे। यह लोग कबाड़ का काम करते हैं।

शोघी के पास सोमवार रात 8:00 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक पंजाब नंबर का टेंपो मैहली से सोलन की तरफ रहा था।

आनंदपुर पंचायत के बनोग गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें दो किशोरों सहित चार लोग सवार थे।

इसमें टेंपो चालक कृष्ण की मौके पर की मौत हो गई। तीन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दो किशोरों ने दम तोड़ दिया।

तीसरे युवक का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। बालूगंज थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं।