Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के ड्रीमलैड होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। 

31मई को केंद्र सरकार के 8साल पूरे होने पर शिमला में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के अयोजन में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर दुल्हन की तरह सज गया शिमला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी,  दूरदर्शन नेशनल और दूरदर्शन न्यूज के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर, 2014 को इसका पहला अंक प्रसारित होने के बाद से यह कार्यक्रम देश के लोगों के पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम को देश की जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। 

इसके पश्चात जय राम ठाकुर ने शहर के जाखू वार्ड का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का हिस्सा बनने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। केंद्र में एनडीए सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस मेगा इवेन्ट को सफल बनाने का आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समारोह के लिए हॉलीलॉज जाकर सांसद प्रतिभा सिंह को भी निमंत्रण दिया। 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा नेता सुरेन्द्र ठाकुर, दीपक और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

बॉक्स

मुख्यमंत्री ने रिज पर प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस माह की 31 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली स्थल रिज का दौरा किया और प्रगति का जायजा लिया। यह रैली वर्तमान केंद्र सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

DPR Shimla

Leave a Reply