प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 2 जून से 6 जून तक रामपुर व किन्नौर के प्रवास पर रहेगी।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

प्रतिभा सिंह 2 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे से सांय 3 30 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक कार्यशाला में उपस्थित रहेगी। उसके उपरांत 4 बजे शिमला से रामपुर के लिये रवाना होगी।रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा।

 3 जून को प्रतिभा सिंह सुबह 8 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए रवाना होंगी।रिकांगपिओ में जिला कांग्रेस कमेटी के जर्नल हाउस की बैठक को सम्बोधित करेगी।रात्रि विश्राम कल्पा परिधि गृह में रहेगा। 

4 जून को प्रतिभा सिंह सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेगी।इसके पश्चात सांय सांगला में एक  जनसभा को सम्बोधित करेगी।रात्रि विश्राम सांगला रेस्ट हाउस रहेगा।  5 जून को प्रतिभा सिंह सुबह कामरु मंदिर में पूजा अर्चना  के बाद दोपहर बाद 1 बजे भाबा वेली के कटगावं में जनसभा को सम्बोधित करेगी और  इस दिन रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा।

6 जून को सुबह रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन की अध्यक्षता करेगी। उपरांत सांय शिमला लौट आएगी।

Leave a Reply