
IBEX NEWS.शिमला।
मुख्यमंत्री सुक्खू कल राजस्थान से रायपुर जाएंगे। आज कांग्रेस विधायक एवं दिग्गज नेता राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा की राजस्थान के अलवर में शादी समारोह में शामिल होंगे। सुक्खू सरकार में कई कैबिनेट मंत्री भी आज राजस्थान के अलवर पहुंच सकते हैं। अनिरुद्ध सिंह बीते कल ही राजस्थान पहुंचे हैं। यहां से वह सीधे रायपुर जाएंगे।
प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज दिल्ली जाएगी। उसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर रवाना होंगी।




