
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला किन्नौर के कड़छम वांगतु NH-5 पर भूस्खलन हुआ है । सुबह तड़के चट्टान से बड़े पत्थर मार्ग पर गिरे हैं। हालाँकि कोई हताहत नहीं मगर सड़क बाधित है और दोनों ओर वाहनों कि लंबी क़तारे लग गई हैं।आप वीडियो में देख सकते हैं लोग परेशान है और अगले कई घंटों अभी सड़क मार्ग के खुलने का इंतज़ार करना पड़ सकता है।





