
IBEX NEWS,शिमला।
राजधानी शिमला के प्रसिद्ध तृप्ति बेकरी में सुबह सुबह भड़की आग ने स्वादिष्ट बिस्कुटों, आइसक्रीम, ब्रेड्स,काजू किशमिश बादाम जैसी खाद्य वस्तुओं को निगल लिया।शोर्ट सर्किट से भड़की आग इतनी तेज़ी से फैली की इन उत्पादों को बनाने वालीं कई मशीनों सहित हाईटेक फ्रिज को भी अपना निवाला बना दिया। यहाँ से क्रॉस होने वाले लोग आगज़नी को देखते ही रह गए। जानीमाल का नुक़सान नहीं है मगर बेकरी की पूरी दुकान के स्वाहा होने से अग्निशमन विभाग ने क़रीब तीस लाख के नुक़सान का आँकलन किया है।

बीस मिंट में ही हालाँकि आग पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने क़ाबू पा लिया और साथ लगती दुकानों को भी इस घटना से बचा लिया। लोग दांतों तले उँगलियाँ दबाने को मजबूर हो गए कि आग की लपटें भयानख रहीं।







