प्रदेश में बढ़ती पेयजल किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सासंद प्रतिभा सिंह ने सरकार को घेरा है ।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का पैसा भाजपा ने अन्य कार्यो पर खर्च किया और यही बजह है कि आज लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि गांव में भी पेयजल आपूर्ति 4 व 5 दिनों बाद की जा रही है इससे उनके मवेशियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां जारी बयान में उन्होंने आगे भी आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की घोषणाएं धरातल पर कम ही नजर आती है।उन्होंने कहा है कि सरकार शिमला शहर को स्मार्ट सिटी पर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है पर लोगो को कोई भी सुविधा नही मिल रही है।शिमला जल प्रबंधन निगम व नगर निगम शिमला शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू रखने में पूरी तरह विफल रहा है।।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बढ़ते पेयजल संकट पर सरकार की ढुलमुल व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
प्रतिभा सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ते पेयजल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जल जीवन मिशन की बड़ी बड़ी बातें करती है।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ो रूपये के पाईप खरीदे गए है पर वह सड़को के किनारे पड़े है।सरकार ने ऐसी कोई भी योजना किसी भी शहर या गांव को नही बनाई जिससे लोगों को पेयजल संकट से कोई राहत मिलती।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय जब पेयजल संकट होता था तो सरकार टेंकरो की व्यवस्था कर शहर व गावों में पेयजल आपूर्ति करती थी पर भाजपा सरकार की ऐसी कोई व्यवस्था नजर नही आ रही है।इससे साफ है कि भाजपा सरकार लोगों के प्रति संवेदनहीन है।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.