
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के सरचू से लेह की तरफ ट्रैवल करने वाले दो पर्यटक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को भी सूचित किया है।
हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की बजह से पर्यटकों की मौत बताई जा रही है। एक शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल में लाया गया है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।




