
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल सरकार ने शिक्षा विभाग में टर्म सिस्टम खत्म करनेका निर्णय लिया है। सरकार ने इसे लेकर बुधवार देर शाम आदेश जारी कर दिए है। शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री सुक्खू की हरी झंडी के बाद 10वीं और 12वीं कक्षा में टर्म सिस्टम खत्म कर दिया है।इसी के साथ प्रदेश में एनुअल सिस्टम लागू हो गया है। इसके तहत बोर्ड परीक्षाएं अब साल में एक बार ही ली जाएगी। सरकार ने टर्म सिस्टम को काफी मंथन के बाद खत्म किया है।इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि टर्म सिस्टम की वजह से बच्चों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाता था। एक शैक्षणिक सत्र में दो बार पेपर करवाने की वजह से बच्चों को रिविजन के लिए समय नहीं मिल पाता। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।




