
IBEX NEWS,शिमला।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हंै। ताज़ा मामले में शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब सलापड़ की ओर से सुंदरनगर की तरफ जा रही एक एचपी 29 नंबर की ऑल्टो कार की विपरीत दिशा से आ रही पंजाब के पर्यटकों की थार गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई।
दोनों गाडिय़ों की स्पीड व टक्कर इतनी ज्यादा थी कि ऑल्टो कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए और स्टीयरिंग उखड़ कर सडक़ पर गिर गया। हादसे में ऑल्टो कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं व थार में सवार 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें 108 आपात एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जाम को खुलवाया जा रहा है।




