
क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, चैस प्रतियोगिता का आयोजन सापनी खेल मैदान में 23 जुलाई से होगा आयोजन।
IBEX NEWS,शिमला।
रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी (एनजीओ) द्वारा “DRUGS FREE KINNAUR” कैंपेन के तहत “नशा छोड़ो खेल खेलो अभियान”पर क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, चैस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।सापनी के खेल मैदान में 23 जुलाई से ये टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। एनजीओ ने सभी से आग्रह किया है कि सभी खेल प्रेमी ज्यादा से ज्यादा इस प्रतियोगिता में भाग ले।





