
IBEX NEWS,शिमला।
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भी भारी लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में एक पिकअप गाड़ी आ गई। पिकअप चालक ने भागकर अपनी जान बचाई और सामने खड़ी माउट को चकमा दे दिया।शाम सात बजे के करीब हाईवे पर मंडी के नौ मील के पास बड़ी बड़ी चट्टानें गिर गई। आठ बजे तक हाईवे को बहाल कर दिया गया है। तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। हाईवे पर बार बार हो रहे लैंडस्लाइड से वाहन चालक भी दहशत में है, क्योंकि मंडी के छह मील, सात मील और नौ मील में कई बार लैंडस्लाइड हो चुका है।




