
IBEX NEWS,शिमला।
प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह के वक्त सरकारी आवास ओक-ओवर से पैदल ही सचिवालय पहुँचे। मुख्यमंत्री ने रास्ते में पैदल चलते हुए लोगों से इस दौरान बातचीत भी की और हालचाल पूछा।इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई बार ओक ओवर से सचिवालय पैदल मार्च करते रहे हैं।सचिवालय में मुख्यमंत्री सुक्खू कुछ देर बाद सभी विभागों के सचिवों की मीटिंग लेंगे। इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रोग्रेस रिव्यू की जाएगी।




