
सीएम ने जताया आभार।
IBEX NEWS,शिमला।
पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने एमबीडी प्रिंटोग्राफ़िक्स प्राइवेट लिमिटेड, गगरेट, जिला ऊना की ओर से समूह के कार्यकारी निदेशक बलवंत शर्मा के साथ आपदा राहत कोष के लिए दो लाख रुपये का चेक भेंट किया। पूर्व मंत्री ने अपनी बचत से इस कोष में 51,000 रुपए का भी अंशदान किया। आपदा कोष में अंशदान के लिए कुलदीप कुमार और एमबीडी समूह का हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आभार जताया है।



