
IBEX NEWS,शिमला।
शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के देहा में बीती रात एक मकान में आग से इसमें एक बुजुर्ग और दो गाय जिंदा जल गईं। आग की इस घटना में तीन मंजिला मकान के 18 कमरे जलकर राख से काख हो गए।उप तहसील देहा के अड़शाला गांव में आग की यह घटना बीती रात दो बजे के करीब की बताई जा रही है, जिसमें जयराम हिमटा का मकान पूरी तरह जल गया। इस घटना में जयराम (75 साल) पुत्र रत्ती राम की मौत हो गई।




