
IBEX NEWS,शिमला।
मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर लाहुल के मूलिंग पुल के समीप एक कार लुढक़ कर चंद्रा नदी के तट पर पहुँच गई । कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर है।
बताया जा रहा है कि यह सडक़ हादसा गुरुवार दोपहर 12 बजे पेश आया। कार लुढक़ कर सडक़ से करीब 300 फुट नीचे चन्द्रा नदी के तट पर है।



