
IBEX NEWS,शिमला।
चंबा के भरमौर बस स्टैंड के समीप सोमवार को एक मारुति कार में अचानक आग लग गई। दोपहर बाद करीब 4.30 बजे भरमौर बस स्टैंड के साथ एक कार पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भर रही थी। इस दौरान समीप की एक दुकान में बोतल में पेट्रोल रखा हुआ था। अचानक दुकान में रखे हीटर से पेट्रोल ने आग पकड़ ली।आग लगने के बाद जैसे ही बोतल को बाहर फेंका तो यह बाहर खड़ी कार पर गिर गया, जिससे कार ने आग पकड ली। आग लगने के कारण यहां पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों की मुस्तैदी से बस स्टैंड के आसपास की सभी दुकानों में आग की बड़ी घटना टल गई। इस हादसे में एक व्यक्ति भी झुलस गया, जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग से मारुति कार का काफी हिस्सा जल गया।





