
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। अब सरकार ने 55 तहसीलदारों व 89 नायब तहसीलदारों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।







