
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
शनिवार शाम पांच बजे भरत खेड़ा अपने पद से रिलीव हुए। खेड़ा को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है।खेड़ा के पास हिमाचल में लोकनिर्माण, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, सैनिक कल्याण, संसदीय मामलों, कर एवं आबकारी, सूचना एवं जनसंपर्क, ऊर्जा, बिजली बोर्ड और सलाहकार नियमितता सुधार का कार्यभार था




