हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे किशोरी लाल आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में किशोरी लाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता आनी में परेशान हैं। जल्द ही ये सभी कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।
आज करसोग में आयोजित जनसभा में भाजपा नेता युवराज कपूर जी तथा पूर्व आईपीएस जगत राम जी अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए। सभी का कांग्रेस पार्टी में हार्दिक स्वागत है। आप लोगों के पार्टी में शामिल होने से धनबल को हराने में हमें ताकत मिलेगी। धनबल हारेगा। जनबल जीतेगा:सीएम हिमाचल प्रदेश
2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किशोरी लाल की जगह लोकेंद्र कुमार को टिकट दिया था। लोकेंद्र कुमार वर्तमान में आनी से विधायक हैं।
टिकट कटने के बाद से किशोरी लाल भाजपा से नाराज चल रहे थे। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।इस अवसर पर किशोरी लाल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की मंडी संसदीय सीट से जीत सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने बीते 15 महीने के छोटे से अंतराल में प्रदेश सहित आनी में बहुत अधिक विकास कार्य किए हैं। इन जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए ही मैं आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.