
IBEX NEWS,शिमला।
शिमला में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। आशंका जताईजा रही है कि जलते हुए हीटर पर गिरने से व्यक्ति की जान गई है। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार निवासी कसुम्पटी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने कृष्ण कुमार को आईजीएमसी लाया, जहां पर पोस्टमार्टम करवाया गया। माना जा रहा है कि शायद दिल का दौरा पड़ने के बाद वह हीटर पर गिर गया और करंट व जलने से उसकी मौत हो गई। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।




