स्व. वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र ठाकुर ने बीती रात को शिमला में BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने शुक्रवार देर रात 10.30 बजे पार्टी मुख्यालय दीपकमल शिमला में भाजपा की सदस्यता दिलाई
IBEX NEWS,शिमला।
अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की मौजूदगी में दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा सोलन जिला के अध्यक्ष रत्न पाल सिंह, गोविंद ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस जॉइनिंग से भाजपा को अर्की विधानसभा क्षेत्र में बल मिलेगा और शिमला लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर बढ़ेगा। गौरतलब की राजिंद्र ठाकुर को 2022 के विधानसभा चुनावो में 26,075 वोट पड़े थे जो को कुल वोट का 35.46% है। इन चुनावों में कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30,897 वोट प्राप्त हुए थे जो की 42.02% वोट था, भाजपा के उम्मीदवार गोविंद राम शर्मा को 13,444 वोट प्राप्त हुए थे जो की कुल वोट का 18.28% शेयर था।
हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र ठाकुर ने बीती रात को शिमला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। अर्की के राजेंद्र ठाकुर को BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने शुक्रवार देर रात 10.30 बजे पार्टी मुख्यालय दीपकमल शिमला में भाजपा की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
अर्की में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30,897 (42.02%) वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय राजेंद्र ठाकुर को 26,075 वोट (35.46%) और BJP उम्मीदवार गोविंद राम शर्मा को 13,444 (18.28%) वोट मिले थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा ठाकुर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। निश्चित रूप से अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को इनकी जॉइनिंग से बल मिलेगा।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.